कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार

जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर

आर के यादव

लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना गुणगान करना अधिक रास आ रहा है। कारागार मुख्यालय की इमारत में लगीं मंत्री की तस्वीरें इस सच को खुद ही बयां कर रही हैं। जिन स्थानों पर कभी प्रदेश भर की जेलों में बंद कैदियों का हुनर पेंटिंग के तौर पर झलकता था। वहां पर अब मंत्री के राजनीतिक प्रचार से जुड़ी तस्वीरों का कब्जा हो चुका है। खुद कारागार महकमें के अफसर और कर्मी इसके खिलाफ जरूर हैं। लेकिन अपने ही विभागीय मंत्री के खिलाफ मुखर होना किसी को गंवारा नहीं है। यही नहीं है जेलमंत्री के मुख्यालय में ही नहीं प्रदेश की जेलों के कार्यालयों में जेलमंत्री के कलेंडर भी अफसरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुरानी जेल रोड पर होमगार्ड मुख्यालय के निकट कारागार भवन का निर्माण हुआ है। जेल मुख्यालय का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अत्याधुनिक तकनीक से बनेे इस मुख्यालय की साज सज्जा देखने लायक है। इस साज सज्जा को और बेहतर करने के लिए मुख्यालय के मुखिया ने पिछले दिनों इस भवन में प्रदेश की समस्त जेलों में बंद हुनरमंद बंदियों की निर्मित पेटिंग लगवाए जाने का निर्णय लिया। कैदियों की निर्मित इन पेटिंग्स से जेल मुख्यालय में प्रदेश की जेल में हो रही गतिविधियों को खुद ही बयां करती नजर आ रही थी। जेल मुख्यालय के आगंतुक कक्ष से लेकर छह मंजिला इस इमारत में जगह-जगह बुलंदशहर, आगरा, फतेहगढ़, मेरठ समेत जेलों में बंदियों की निर्मित पेटिंग्स देखी जाती रही है। विभागीय जानकारों का कहना है कि बीते दिनों जेलमंत्री प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस भेंट की तस्वीरें सार्वजनिक भी हुई।

जेलमंत्री ने फोटो को बड़ी संख्या में बनवाकर जेल मुख्यालय में कैदियों की बनी तस्वीरों को हटवा दिया। कैदियों की बनी तस्वीरें हटवाकर मंत्री ने जेल मुख्यालय के आगंतुक कक्ष से लेकर सभी मंजिलों पर जेलमंत्री ने अपनी तस्वीरों को लगवा दिया है। आलम यह है कि जेलमंत्री की तस्वीरों के आगे जेल के हुनरमंद बंदियों की पेटिंग नदारत हो गई है। जेलमंत्री की तमाम फोटो के साथ ही जेल मुख्यालय समेत प्रदेश की हर जेल के कार्यालय में मंत्री की भेंट के कलेंडर को आसानी से देखा जा सकता है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। चर्चा है कि मंत्री की पीएम से भेंट बंदियों के हुनर पर भारी पड़ गई। यही वजह है कि अब मुख्यालय और जेलों में महकमें के मंत्री की फोटो ही दिखाई पड़ रही है। वर्तमान समय में प्रदेश की जेलों में बवाल मचा हुआ है। यह घटनाएं जेल की व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही हैं। हकीकत यह कि जेलमंत्री व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाए अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More