बिहार: 8वीं बार सीएम बने नितीश कुमार, कहा: पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं

शपथ लेते मोदी पर किया हमला

नया लुक स्टेट ब्यूरो

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड तोड 8वीं बार बिहार के सीएम बने हैं। उन्हें राज्यपाल फागू सिंह चौहान ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव ने भी बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

नीतीश ने पीएम पर किया प्रहार

नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू ने मिलकर भाजपा को छोड़ने का फैसला किया। नीतीश कुमार ने देश के सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 वाले 2024 तक नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी में बहुत ज्यादा अंतर है। इस दौरान नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, “उनकी तरफ से जदयू को हराने की कोशिश हुई। हम तो मुख्यमंत्री बनना भी नहीं चाहते थे। दबाव बनाया गया।।।क्या-क्या हुआ वो आप लोग देख रहे थे।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो उन्होंने कहा, “मेरी कोई दावेदारी नहीं है।”

इस प्रश्न पर कि क्या वह देश में अब विपक्ष की राजनीति को मजबूत करेंगे, नीतीश ने कहा, “पूरे तौर पर करेंगे। एक बार पहले भी किया था। हम चाहेंगे कि सभी लोग मिलकर पूरी तरह से मजबूत हों।।। कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा तो हमलोग भी अब आ ही गए हैं विपक्ष में।” उन्होंने कहा, “जिनको 2014 में (जीत) मिली, अब उन्हें 2024 के बारे में चिंता करनी चाहिए।” मुख्यमंत्री ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग 2014 में आए, वे 2024 के आगे रह पाएंगे या नहीं ?” यह पूछे जाने पर कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी में क्या अंतर है, उन्होंने कहा, “श्रद्धेय अटल जी और उस समय के अन्य लोग कितना प्रेम करते थे, वह कभी हम भूल सकते हैं क्या? उस समय की बात अलग थी।”

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More