50 साल के फूफा के प्यार में पागल हुई भतीजी, मां ने जताया ऐतराज तो बेटी ने…

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रहने वाली महिला ने अपनी बेटी को लेकर हजारों सपने देखें होंगे। उसे नहीं पता था कि ना तो उसके सपने पूरे होंगे और जिस बेटी के लिए वो कई-कई रातें जागकर गुजारी होगी वहीं उसकी जिंदगी का अंत कर देगी। वारदात की पूरी कहानी पढ़कर रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई बेटी अपनी मां के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं। मध्य प्रदेश के भालूमाड़ा थाना के अंतर्गत 21 अगस्त 2022 को जंगल में मंजू विश्वकर्मा नाम की महिला की लाश मिली। 45 साल की मंजू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस जब इस पूरे मामले की छानबीन की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। पुलिस ने मृतक महिला की 25 साल की बेटी विनिता विश्वकर्मा और उसके फूफा लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 50 साल के लाल बहादुर का अफेयर भतीजी विनिता के साथ चल रहा था। ननदोई की इस हरकत का पता मंजू विश्वकर्मा को पता चल गया था। उसने इस रिश्ते को लेकर ऐतराज जताया। अपनी बेटी को भी समझाया। लेकिन कहते हैं ना जब इंसान प्यार में अंधा हो जाता है तो उसे सही गलत का फर्क समझ नहीं आता है। ऐसा ही कुछ विनिता के साथ भी हुआ। लाल बहादुर ने विनिता के साथ मिलकर साजिश रची। उसने 20 अगस्त को महिला को झाड़-फूंक के बहाने कुशियारा मरघाटी के जंगल ले गया।

वहां उसकी चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। इधर, बेटी ने मां की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरे दिन महिला का शव जंगल में मिला। पुलिस ने इसके बाद बेटी से सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। विनिता का दोगुनी उम्र के फूफा के साथ प्रेम संबंध थे। मां इसके खिलाफ थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने बेटी और फूफा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जहां सम्मान का रिश्ता होना चाहिए था वहां दोनों एक दूसरे से अवैध संबंध बनाए। यहां तक कि एक मां की हत्या भी कर दी। वाकई ये कहानी रिश्ते पर भरोसा को तोड़ने वाला है। (BNE)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More