मोदी सरकार के खिलाफ भी ‘करो या मरो’ आंदोलन जरूरी: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजों के खिलाफ ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की तरह मोदी सरकार के विरुद्ध भी आंदोलन करने की जरूरत है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इतिहास का वह पन्ना जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता- ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन आठ अगस्त 1942 को बॉम्बे से शुरू हुए इस आंदोलन ने अंग्रेज़ों की नींद उड़ा दी थी। अगस्त की उस शाम को बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में लोगों का जुटना शुरू हुआ, गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया और बस हिंदुस्तान में अंग्रेज़ी हुकूमत का आख़िरी अध्याय शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान की तानाशाही सरकार के खिलाफ और देश की रक्षा के लिए एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की ज़रूरत है, अब समय आ गया है जब, अन्याय के खिलाफ़, बोलना ही होगा। तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी को भारत छोड़ना ही होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी जी के आह्वान पर अपनी ज़िन्दगी की परवाह किए बग़ैर लाखों देशवासी इस आंदोलन में कूद पड़े, इस आंदोलन में लगभग 940 लोग शहीद हुए और हज़ारों गिरफ्तारियां हुई। उन्होंने कहा कि आज, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। (वार्ता)

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More