इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ, जाने आज का राशिफल

मेष :  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रियल स्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार आज आपको पसंद नहीं आएगा,लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी व समझनी होगी। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन कभी-कभी लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं, इसलिए किसी की मदद बहुत ही सोच विचारकर करें।

वृष :   आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए परेशानियों से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको थकान,सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी उत्तम रहेगा,लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

मिथुन :   आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं,लेकिन परेशान ना हो। आज कुछ खर्चे आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप गहरा सोच विचार करेंगे और कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय कर सकते हैं। आपको आज किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ लोगों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो उसमें भी संयम बनाए रखें।

कर्क :   आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो उसमें आज सुधार हो सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला,तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी,क्योंकि उन्हें कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है।

पाराशर पंचांग : आज के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ,

सिंह :   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो आप उसमें व्यवहार को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपको आज माताजी से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको आज अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी बढ़ेगा।

कन्या :  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ शत्रु कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है,जिसको आपको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे।

तुला :   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें वह अवश्य जाएं,क्योंकि वह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे,क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप खर्चे भी दिल खोल कर करेंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले,तो अवश्य लें,लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा।

वृश्चिक :  आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मन में चल रहे    तनाव के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपको समझ नहीं आएगा कि मैं किस काम को करूं और कैसे ना करूं,इसलिए आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आज आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या में आज सुधार हो सकता हैं,लेकिन यदि समस्या ज्यादा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। दोस्तों के साथ आज आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।

श्राद्ध के छह पवित्र लाभ और तुलसी का महत्व

धनु :   आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छे काम से अपने सीनियर्स का दिल जीतकर प्रसन्नता हासिल करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं,तो आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा। पिताजी की सेहत को लेकर आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी आज किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

मकर :   आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। आपको कुछ घरेलू समस्याओं के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा,जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। आज किसी काम के पूरा ना होने के कारण आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई निवेश आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ :   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। आप मन से स्वस्थ रहने के कारण आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। धन संबंधित कोई मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था,तो वह भी आज सुलझ सकता है। आप काम की अधिकता होने के कारण परिवार के सदस्यों को समय कम दे पाएंगे, लेकिन वह आपकी इस बात को समझेंगे।

मीन :   आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपको यदि कोई स्वास्थ्य समस्या घेरे हुए थी,तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको मौका मिलेगा,जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी,तो वह आज समाप्त होगी,क्योंकि वह पहले से सुदृढ़ होगी ।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सरकारी कामों में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कार्यशैली में बदलाव

मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व […]

Read More