चीन में कोरोना प्रतिबंध हटाने के बाद 20 वैज्ञानिकों की मौत

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से प्रतिबंध हटाने के एक महीने के भीतर चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के कम से कम 20 प्रमुख इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मौत हुई है। चीन की मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। चीन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल में से एक है। इसके 900 से अधिक सदस्य हैं, जिन्होंने चीन के करीब सभी मेगाप्रोजेक्ट्स में भाग लिया है, इसमें दुनिया का सबसे बड़ा थ्री गोरजेस पनबिजली बांध, हाई-स्पीड रेल नेटवर्क और तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन शामिल हैं। उथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसंबर से चार जनवरी के बीच अकादमी के बीस सदस्यों की मौत हुई है। जबकि 2017-2020 में प्रति वर्ष औसतन 16 वैज्ञानिकों की मृत्यु हुई और 2021 में 13 शिक्षाविदों की मृत्यु हुई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर में अकादमी के सबसे कम उम्र के सदस्य 77 वर्षीय भौतिक विज्ञानी टी तियानचू की मौत हुई। वह परमाणु घड़ियों में विशेषज्ञ थे। झांग जिंझे (102) ने वर्ष 1950 में पेकिंग विश्वविद्यालय के अस्पताल में चीन के पहले बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग की स्थापना की थी। चीन ने फास्ट न्यूक्लियर रिएक्टर प्रोग्राम के एक मुख्य अभियंता, पहले ऑप्टिकल फाइबर के एक डिजाइनर, दुर्लभ पृथ्वी उद्योग के एक संस्थापक इंजीनियर और एक शीर्ष लेजर हथियार विशेषज्ञ को भी खो दिया है। इंजीनियरिंग अकादमी ने अपने किसी भी सदस्य की मौत का कारण नहीं बताया है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर के आखिर में रोग नियंत्रण केंद्र के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ज़ेंग गुआंग ने बताया था कि उनके अनुमान के अनुसार बीजिंग के 80 प्रतिशत से अधिक निवासी जहां अधिकांश चीनी वैज्ञानिक रहते हैं, COVID-19 से संक्रमित हैं। (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More