State Senior Badminton Competition begins : उद्घाटन करने पहुंचे CM धामी अपने आप को रोक नहीं पाए, रैकेट से लगाए धुआंधार शॉट

नया लुक ब्यूरो


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति के साथ खेल के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें जब समय मिलता है तो वह मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट या बैडमिंटन खेलते हुए नजर आते हैं। ‌ इसी साल जनवरी महीने में देहरादून में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएम धामी बैटिंग कर रहे थे। उनके साथ बेंगलुरु से भाजपा के सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे। बैटिंग करने के दौरान गेंद उनके हाथ में लग गई थी।

जिसके बाद उन्हें फैक्चर भी हुआ था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। इसके अलावा राज्य में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन भी करते रहते हैं। ‌आज एक बार फिर मुख्यमंत्री धामी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड पर राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। ग्राउंड पर उन्होंने शुभारंभ करने के बाद करीब 10 मिनट तक बैडमिंटन खेला। सीएम धामी को बैडमिंटन खेलते हुए देख मौजूद खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए। बता दें कि राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 अगस्त तक चलेगी।

इस दौरान CM ने कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर अच्छा मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज हर क्षेत्र में भारत लीडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। नए भारत का निर्माण हो रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है। खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेल नीति में और सुधार किए जाएंगे। बता दें कि मौजूदा समय में ऋषभ पंत और लक्ष्य सेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। पिछले दिनों लक्ष्य सेन ने इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था। वहीं CM धामी ने टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एबेसडर बनाया है।

 

Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ICU में डॉन : माफिया मुख्तार यकबयक बीमार, इलाज करा रही सरकार

सकते में डॉन, आफत में जान, बीमारी का कारण बना रमजान NDA के कुनबे में शामिल है बेटा, कासगंज जेल में है कैद बुंदेलखंड से देवेंद्रनाथ मिश्र की रिपोर्ट… बांदा। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कई मुकदमों के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा है, उसकी तबीयत बीती रात दो बजे अचानक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More