RINPAS: मरा हुआ चूहा भोजन में परोसने को लेकर FIR, चूहे के शव का किया गया पोस्टमार्टम

साजिशन चूहे का शव भोजन में परोसा गया

नया लुक ब्यूरो

रांची। कांके स्थित रिनपास में मरीजों को चूहा मरा खाना परोसे जाने के मामले को लेकर रिनपास के प्रभारी निदेशक ने कांके थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  आवेदन में कहा है कि साजिश के तहत संस्थान और  प्रभारी निदेशक को बदनाम करने की नीयत से खाना में चूहा मार कर डाला गया। इसमें कई लोगों की मिलीभगत हो सकती है। आवेदन में कहा गया है कि ’हाफ वे होम’ पुरुष शाखा में कार्यरत कर्मियों द्वारा इसकी सूचना निदेशक और पाकशाला प्रभारी को ना देकर इसे पहले सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जब फोटो वायरल हुआ, तब इसकी सूचना मिली।

तुरंत खाना मरीजों को परोसने से रोक दिया गया। उबले चूहे के शव का वेटनरी कॉलेज में किया गया पोस्टमार्टम इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। मृत चूहे को रांची वेटनरी कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो गया है कि मरे हुए चूहे को भोजन में मिलाया गया था। इस बीच थाना प्रभारी बृजकुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। इसकी जांच की जा रही है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More