पाराशर पंचांग : इन राशियों को मिल रहा है सितारों का साथ जाने बाकी की राशियों का हाल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

कर्क : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

जानिये क्यों मनाई जाती है मासिक शिवरात्रि?

सिंह : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

हथेली पर बने शुक्र पर्वत से जीवन में मिलता है धन और सुख

धनु : निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर : रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन : आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें


 

Astrology

यदि आपकी राशि को नहीं मिल रहा है भाग्य का साथ तो जरूर पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिन के आरम्भ से ही व्यवहार में मृदुता लाने का प्रयास करें अन्यथा जिस भी कार्य की करेंगे उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन जो कार्य आसानी से बन रहा था उसी को पूर्ण […]

Read More
Astrology

जानिए आज का पञ्चाङ्ग, चौघड़िया और कब से कब है अभिजीत मुहूर्त

हर दिन कुछ न कुछ खास लेकर आता है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि आज का मुहूर्त क्या है। शनिवार                   06 अप्रैल 2024 सूर्योदय:               06.15 सूर्यास्त:               18.43 चन्द्रोदय:               29.08 चन्द्रास्त:             16.19 अयन                    उत्तरायण ऋतु         :             वसंत शक सम्वत:       1945 (शोभकृत) विक्रम सम्वत:  2080 (पिंगल) संवत्सर                शोभकृत […]

Read More
Astrology

अगर आपकी राशि वृषभ, कुम्भ और मीन हैं तो थोड़ा सा रहिए सावधान!

इन राशियों को जमकर मिल रहा है भाग्य का साथ, जानें आज का पंचांग राजेन्द्र गुप्ता मेष राशि : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख […]

Read More