SUV ने मारी ठोकर तो गेंद की तरह उछला जवान

  • दिल्ली के CP इलाके में दिल दहला देने वाली घटना
  • कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर वाहन जांच कर रहा था सिपाही

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। यह किसी दूर-दराज गांव नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली का मामला है। राजधानी में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में यह खतरनाक हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली पुलिस का सिपाही रवि सिंह आउटर सर्किल पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। उसी समय पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने सिपाही को बड़ी तेज टक्कर मारी और फरार हो गया। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि ठोकर लगने के बाद दिल्ली पुलिस का सिपाही गेंद की तरह हवा में उछल गया।

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही घायल है। उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वायरल वीडियो में हुई घटना की पुष्टि पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की रात एक बजे घटना हुई। सीपी इलाके में एक SUV इतनी तेज गई कि उसने दिल्ली पुलिस एक के जवान को हवा में उछाल दिया। ANI के अनुसार SUV के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर दी गई है। वहीं NDTV की रिपोर्ट के अनुसार सिपाही के पैर और सिर में चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है।

एक्सीडेंट का ये दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कार चालक पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद लोगों के दिलों में खौफ बैठ गया है। कई माता-पिता अकेले अपने बच्चे को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। उनका कहना है कि त्यौहारी सीजन में लोग शराब और ड्रग्स के नशे में अंधाधुंध होकर कार चलाते हैं। ऐसे लोगों को किसी और के जान की कोई परवाह नहीं होते है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More