श्यामल घोष का निधन, भारतीय फुटबॉल ने शोक व्यक्त किया

कोलकाता। पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्यामल घोष का यहां एक स्थानीय अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। घोष ने कुछ समय बीमार रहने के बाद मंगलवार को अपनी आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। घोष 70 और 80 के दशक में भारत के सबसे कुशल सेंट्रल डिफेंडर माने जाते थे। इसी बीच, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने बुधवार को घोष के निधन पर शोक व्यक्त किया।

AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, कि श्यामल दा का निधन भारतीय फुटबॉल के लिये बड़ा झटका है। वह 1970 के दशक के सबसे अच्छे फुटबॉलरों में से एक होने के अलावा अपने बेमिसाल शिष्टाचार के लिये जाने जाते थे। वह अपने पूरे जीवन के दौरान मैदान के अंदर और बाहर एक शिष्ट व्यक्ति बनकर रहे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

AIFF के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा, कि श्यामल घोष अपने नायाब कौशल के कारण युवा डिफेंडरों के लिये एक आदर्श थे। हम सभी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। यह पूरी भारतीय फुटबॉल बिरादरी के लिये बड़ा झटका है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। घोष ने थाईलैंड के खिलाफ 24 जुलाई, 1974 को मेरडेका कप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह उस साल तेहरान में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी थे। उन्होंने भारत की वरिष्ठ टीम के लिये सात मैच खेले।

घरेलू स्तर पर घोष ईस्ट बंगाल और मोहन बागान दोनों के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थी। उन्होंने इन दोनों टीमों के लिये कैलकटा फुटबॉल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप और रोवर्स कप जैसे कई खिताब जीते। उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ एक सफल करियर में सात सीजन खेले और 1977 में टीम की कप्तानी भी की। घोष ने राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में पांच बार बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और 1975, 1976 एवं 1977 में चैंपियन बनकर हैट्रिक लगायी। उन्हें 2016 में ईस्ट बंगाल द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया। (वार्ता)

Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More
IPL Sports

ट्रैविस ने SRH को किया हेड और क्लासेन ने खेली क्लासिक पारी, बेंगलुरु को 25 रनों से हारा

  दिनेश कार्तिक ने अकेले दिखाया दम और मैच के अंत तक खेल को रखा जिंदा कोहली नहीं खेल पाए विराट पारी, 42 रनों पर आउट होते ही बिखर गई RCB बेंगलुरु। भारत से विश्वकप का फाइनल छीन ले जाने वाले ट्रेविस हेड और उनके कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसी की […]

Read More
Sports

मयंक की प्रभावशाली गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज होते है असहज

कृष्ण भक्त मयंक नहीं करता है मांसाहार का सेवन दुनिया के सभी बल्लेबाजों को चौंकाने वाला खेल सकता है टी-20 विश्वकप विनय प्रताप सिंह लखनऊ। लखनऊ सुपरजॉयंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव अच्छी गति के साथ सही जगह गेंद डालकर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों असहज कर देते है। मयंक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों […]

Read More