पांच मिनट में करोड़ों के हीरे चोरी, आज की देश विदेश की दस बड़ी खबरें पढ़ें

 यह बहुत ही चौंकाने वाला मामला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक से गहने खरीदकर बनारस जा रहे सुनार का बैग ट्रेन से बदमाश चोरी कर ले गए। घटना महज पांच मिनट के अंदर अंजाम दी गई।

GODFATHER: अपने धांसू लुक में 67के चिरंजीवी दे रहे हैं 40 के युवाओं को मात

मुम्बई। तेलुगू सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी आज (सोमवार, 22 अगस्त) अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 67वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले (रविवार को देर शाम) उन्होंने अपनी आने वाली पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म गॉडफादर का टीजर रिलीज कर दिया।

अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बहू बेटियां महफूज़ नहीं हैं। पारा क्षेत्र के मर्दन खेड़ा में अकेले रह रही एक महिला की हत्या कर हत्यारों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू

नई दिल्ली।  कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। साथ ही, पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह 20 सितंबर तक (पार्टी का) नया प्रमुख चुने जाने के कार्यक्रम पर अडिग रहेगा।

सावधान! आपके दफ्तर (PMO/CMO) से लेकर लोकसभा/विधानसभा पर भी गड़ी हैं चीन की नजरें…

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थल सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत की गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं: सरकारी सूत्र

नई दिल्ली। सरकार की गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है और देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डिजिटल संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधि

नई दिल्ली। ऐपल, गूगल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियों की भारतीय इकाइयों के प्रमुख डिजिटल क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष मंगलवार को गवाही देंगे।

सीमा के दोनों तरफ लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं मशहूर गायिका नय्यरा नूर का निधन

कराची। भारत-पाकिस्तान की साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली मशहूर पाकिस्तानी गायिका नय्यरा नूर का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

…सबसे आगे होगी दारूबाजीः अब जापानी अर्थव्यवस्था भी संभालेंगे शराबी

भारोत्तोलन: एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे मीराबाई, जेरेमी और अचिंता

नई दिल्ली। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और सात अन्य शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मंगलवार को अमेरिका रवाना होंगे जहां वे सेंट लुई में साढ़े तीन हफ्ते के स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे।

संभावना कमजोर जिंबाब्वे पर क्लीन स्वीप करने उतरेगा मजबूत भारत

हरारे। पहले दो मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम जिंबाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी और क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

 

Analysis Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

EXCLUSIVE: योगी के भय से कुछ दिनों पहले गई थी मुख्तारी, अब चला गया मुख्तार…

यूपी के सीएम योगी क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन पर क्यों करते हैं करारा प्रहार ‘योगी नाम केवलम’ जपने के बाद भी नहीं मिल सकी थी जीते जी रियायत सियासत में कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जुर्म की दुनिया में रहते हुए राजनीति की ओर रुख किया। हालांकि वे सियासत में आकर भी अपनी ‘दबंग’ छवि […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः कौन था अंसारी और कहां से प्रचलन में आया ‘माफिया’ शब्द

‘बुलेट, बम और बैंक बैलेंस के विरोधी ‘बाबा’ के आने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था मुख्तार विनय प्रताप सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जरायम का एक और अध्याय बंद हो गया। पूर्वांचल का सबसे कुख्यात माफिया को बुंदेलखंड के बांदा जेल में हार्ट अटैक आया और उसका इंतकाल हो गया। इसकी खबर मिलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का एक बड़ा […]

Read More