उत्तराखंड में करंट से कम से कम 15 के मरने की आशंका, कई झुलसे

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार तड़के करंट लगने से कम से कम 15 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेसन ने पुष्टि की कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और होम गार्ड के तीन जवान भी हादसे का शिकार हुए हैं  जांच जारी है।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद यहां बाजार में चल रहे नमामी गंगे परियोजना के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। सूत्रों ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन जब पता चला कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वे यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। इससे पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी झुलस गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ने की आशंका है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के डीएम से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। (वार्ता)

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More