हीरो भैया ने परिवार सहित डिंपल यादव का किया स्वागत

आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी भाभी  आदरणीय  डिंपल यादव  का हमारे यहां (ग्राम पंचायत कुचेला) आगमन हुआ । इस अवसर पर मेरी माता आदरणीय  सुशीला यादव  ने  पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदरणीय  डिंपल यादव जी का शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया।                                                                                                                                                                                                                                             -हीरो भैया


लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 अब चरम पर है। आज मैनपुरी जनपद में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने विभिन्न हिस्सों में जनसभाएं एवं जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान मैनपुरी जनपद के कुचेला ग्राम पंचायत में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का स्वागत हुआ। इस दौरान जाने-माने फिल्म अभिनेता मैनपुरी जनपद के मूल निवासी एवं समाजवादी पार्टी के नेता व जन समस्या मेला संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो भैया ने अपनी माता शुशीला यादव के साथ सपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया।

कुचेला ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हीरो भैया ने डिंपल यादव के सामने जनसभा को संबोधित किया। हीरो भैया ने अपने संबोधन के दौरान जैसे ही भीड़ को डिंपल यादव को देवरों के रूप में पुकारा तो भीड़ उत्साहित होकर हाथ खड़े कर डिंपल यादव को जिताने का आश्वासन देती नजर आई। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जगह जगह पर जनसंपर्क एवं जनसभाओं को लगातार संबोधित कर रहे हैं।

मैनपुरी में फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो भैया ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की उपस्थिति में जनता से हाथ उठाकर यह भरोसा दिलाने के लिए अपील की कि मैनपुरी की जनता डिंपल यादव को अगामी पांच दिसंबर को प्रचंड बहुमत से जिताने का काम करेगी। इस दौरान हीरो भैया ने कहा कि मैनपुरी पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है और भाजपा इस साजिश में है कि मैनपुरी में जीत हासिल कर 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी को उदाहरण के तौर पर पूरे देश में लोगों को गुमराह करने के लिए एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी।

हीरो भैया ने कहा कि मैनपुरी का चुनाव इतिहास रचने जा रहा है और इस चुनाव में यदि डिंपल यादव की हार होती है। तो वह अपना सिर मुड़वा कर राजनीति से सन्यास ले कर अपने फिल्मी कैरियर में वापस चले जायेंगे। इस अवसर पर सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आरपी सिंह ने लोगों को उत्तर प्रदेश में बदहाल चिकित्सा शिक्षा को लेकर संबोधित किया और सपा की सरकार में चिकित्सा शिक्षा में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की उपलब्धि गिनाई। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। जिनमें जिला महासचिव रामबरन बाथम, राष्ट्रीय सचिव जन समस्या मेला अवलेन्द्र सिंह, डॉ पवन सिंह डॉक्टर आरपी सिंह, डॉ मनोज कुमार ,अनिल कुमार , राजेन्द्र शाक्य एवम अन्य।

Raj Dharm UP

छावनी में तब्दील मुख्तार का इलाका

कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते साल यानी रमज़ान महीने में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डर सताने लगा था कि कहीं वह भी किसी खूंखार का शिकार न बन जाए। वह खौफ के चलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी आशीष दुबे लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। […]

Read More