हिमाचल में हमारी सरकार को खतरा नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में उसकी सरकार को अस्थिर करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोशिश विफल हुई है और वहां अब कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना कहा की मोदी और उनके ‘चाणक्य’ शाह की सरकार गिराने की रणनीति विफल हुई है। उनका कहना था कि हिमाचल में सरकार बचाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का हस्तक्षेप सफल रहा है और BJP नेतृत्व के सपने टूटे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन हम एक बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते हैं कि राज्य में प्रधानमंत्री और तथाकथित चाणक्य की कोशिश पूरी तरह से फेल हुए हैं। कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप और हमारे पर्यवेक्षकों की तत्परता के बाद वहां स्थिति पूरी तरह से कांग्रेस के नियंत्रण में है। रमेश के कहा कि दूसरे राज्यों की तरह BJP ने हिमाचल में भी जनता द्वारा चुनी हुई।

कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार को अस्थिर करने के लिए धनबल, सत्ताबल और बाहुबल का खेल शुरू किया था, लेकिन वे विफल रहे क्योंकि हिमाचल की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। इस घटना के बाद हमारे संकल्प और मज़बूत हुए हैं। हम हिमाचल के लोगों की सेवा करते रहेंगे।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More