देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता: राजनाथ

जोधपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। सिंह प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत बुधवार को जोधपुर जिले के बालेसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी दल इसे समाज को बांटने की बात कहकर निंदा करेंगे लेकिन BJP बांटने की नहीं, सबको साथ लेकर चलने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वही करने जा रही है जो संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में लिखा है।

समान नागरिक संहिता लागू करने के केन्द्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि BJP अपने वादे को पूरा कर रही है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माणाधीन है। देश में समान नागरिक संहिता की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर विरोधी लोग हिंदू-मुस्लिम का प्रश्न खड़ा करते हैं। हर चीज को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या राजनीति समाज को बांटकर करनी चाहिए। क्या हम देश को साथ लेकर चलने की राजनीति नहीं कर सकते। क्या देश में एक देश, एक विधान नहीं होना चाहिए।

सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर हम जो करने जा रहे हैं, वह संविधान के नीति- निर्माताओं ने नीति निर्देशक तत्वों में लिखी है, उसी को लागू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उस संविधान के वचन को पूरा करने जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है। चाहे वह किसी धर्म जाति की हों। मेरी मां-बहन बेटियों को तीन तलाक का दर्द नहीं झेलने देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि नौ साल पहले जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने कहा था, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं बिकने दूंगा। मैं देश नहीं झुकने दूंगा। आज उन्होंने अपनी यह बात साबित कर दी है। देश-दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और ताकत बढ़ रही है। भारत अब गरीब देश नहीं रहा। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था कई देशों को पछाड़कर आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इसके लिए युगांतकारी भूमिका पीएम मोदी ने निभाई। (वार्ता)

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More