सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का गाजियाबाद पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज कहा, “घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी। आयोग को गाजियाबाद में एक महिला के साथ नृशंस दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी में रहती है और 16 अक्टूबर को अपने भाई के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए गाजियाबाद गई थी। रात में जब वह लौटते हुए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तो चार लोगों ने उसे स्कॉर्पियो कार से अगवा कर लिया।

वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों तक वे लोग महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करते रहे। महिला के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। महिला खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली थी। वह फिलहाल यहाँ के एक अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति के साथ मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More