’पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग’ के पूर्व अध्यक्ष सुबिरेश भट्टाचार्य गिरफ्तार,

नया लुक ब्यूरो


पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही CBI ने सोमवार शाम को स्कूल सेवा आयोग (SSC) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ़्तार कर लिया। भट्टाचार्य को इस मामले में पूछताछ के लिए निज़ाम पैलेस स्थित CBI के दफ्तर में बुलाया गया था। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने उनको गिरफ़्तार कर लिया। उनको मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

CBI सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सुबीरेश फिलहाल सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं। बीते दिनों CBI ने जब कोलकाता में उनका फ्लैट सील किया था तब उन्होंने दावा किया था कि उनके कार्यकाल में स्कूल सेवा आयोग के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति में कोई घोटाला नहीं हुआ है। यहां इस बात का ज़िक्र प्रासंगिक है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर घोटाले की जांच के लिए गठित बाग समिति की रिपोर्ट में भी सुबीरेश के नाम का ज़िक्र था। वो वर्ष 2014 से 2018 के दौरान SSC के अध्यक्ष थे।

CBI के एक अधिकारी ने बताया कि सुबीरेश को फ़िलहाल निज़ाम पैलेस में रखा गया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, SSC की सलाहकार समिति के प्रमुख शांति प्रसाद सिंह और माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को भी वहीं रखा गया है।

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More