सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार BMW कार और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, BMW कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, BMW कार उत्तराखंड और कंटेनर मुरादाबाद का है। यह सुलतानपुर हादसा के हलियापुर थाना क्षेत्र के पास स्थित माइल स्टोन 83 किमी के उसी स्थान पर हुआ था जहां बीते दिनों सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया था। उस स्थान पर मिट्टी डालने के बाद बड़े वाहनों का आवागमन उधर से रोककर बगल के लेन से किया जा रहा था। मृतकों की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। (BNE)