राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का चुनाव

वीरेंद्र अध्यक्ष, मंत्री चुने गए रामजी

जिला स्तरीय पदाधिकारी चुने जाने पर कर्मियों ने माला पहनाकर किया स्वागत

सिद्धार्थनगर। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के जिला स्तरीय संगठन का शुक्रवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में चुनाव संपंन हुआ। इस चुनाव में सर्वाधिक मत पाकर वीरेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष व रामजी मंत्री चुने गए। नवानियुक्त पदाधिकारियों के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। संघ द्वारा आयोजित चुनाव में 39 फार्मासिस्ट ने अपने मतों का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र त्रिपाठी व शत्रुघन पांडेय आमने-सामने थे। मतदान के बाद हुई गिनती में वीरेंद्र सर्वाधिक 38 मत पाकर अध्यक्ष चुने गए, जबकि शत्रुघन को 11 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह मंत्री पद में रामजी 27 मत पाकर विजयी हुए, जबकि मो. युनूस को मात्र 12 मत मिले। मतदान व वोटों की गिनती के बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष यूनानी संघ के चंद्र प्रकाश पांडेय ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राममनोहर आदि मौजूद रहें।

सेवानिवृत्त होने पर चार कर्मचारियों की विदाई

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में कार्यरत चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। चुनाव संपंन होने के बाद संघ ने कर्मचारी रमेशचंद्र द्विवेदी, कृष्ण चंद्र पांडेय, अब्दुल अव्वल व रमेशचंद्र त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More