जनपद के समस्त थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का हुआ आयोजन

पुलिस अधीक्षक ने थाना खुखुन्दू में सुनी समस्याएं

नन्हें खान

देवरिया। आज 11 मार्च को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। जनपद के समस्त थानों पर कुल 118 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुल 37 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा नायब तहसीलदार सलेमपुर आनन्द राव की उपस्थिति में थाना खुखुन्दू पर लोगों की समस्याओं को सुना गया जहां पर कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More