आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में दिखेगा युवाओं का खेल कौशल

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देश पर सभी 75 जिलों में होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

विभिन्न मंडलों के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को सौंपी गई है खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी

खेल प्रतियोगिताओं के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को होगा महोत्सव से जोड़ने का प्रयास

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी की है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से हर वर्ग, हर तबके को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं युवाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए खेल का माध्यम चुना गया है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से सभी मंडलों के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों और प्रभारी क्रीड़ा अधिकारियों को इस संबंध में एक पत्र जारी किया जा चुका है। पत्र में 15 अगस्त के दिन प्रत्येक जिले में खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। किस जिले में कौन सा खेल आयोजित कराया जाएगा, यह संबंधित जिले के जिलाधिकारी तय करेंगे।

लोकप्रिय खेलों का आयोजन

खेल उप निदेशक आरएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद सभी जिलों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में सभी जिलों में अनिवार्य रूप से खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्देश है। किस जिले में कौन से खेल की प्रतियोगिता होगी, यह जिलाधिकारी तय करेंगे। आमतौर पर जिस जिले में जो खेल ज्यादा खेला जाता है, जिसके खिलाड़ी और कोच ज्यादा होते हैं, उसी का आयोजन कराया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसकी मंजूरी दी जाती है। गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में परंपरा के अनुसार सभी जिलों में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन आजादी की 75वीं वर्षगांठ को वृहद स्तर पर मनाने का फैसला किया गया है इसलिए प्रयास है कि प्रत्येक जिले में अधिक से अधिक युवा इसमें भागीदारी करें।

सभी 75 जिलों में खेल प्रतियोगिता

ये पत्र उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में निदेशालय का कार्यभार देख रहे सभी प्रभारियों को भेजा गया है। जहां 8 मंडलों में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) के पास प्रभार है तो वहीं, 10 मंडलों की जिम्मेदारी क्रीड़ा अधिकारियों के पास है। निदेशालय के अनुसार खेल प्रतियोगिता का निर्णय होने के बाद यह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि उसमें खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।

Raj Dharm UP

योगी ने कहा: आज हर राज्य में सुरक्षित महसूस करती हैं यूपी की बेटियां’

ज्यादातर लोग करते दिखे यूपी के कानून व्यवस्था और अयोध्या की चर्चा दक्षिण के राज्यों में योगी मॉडल को लेकर उत्सुकता अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने वाली वाटर वूमेन का अनुभव वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने की है सरयू से सागर तक 3,952 किमी की पदयात्रा मुख्यमंत्री योगी के निर्णयों के प्रति लोगों […]

Read More
Raj Dharm UP

कागजों पर तैयार हो रहा JTS में ट्रांजिट हॉस्टल!

कमीशन को खातिर कार्यदायी संस्था को कर दिया 3.5 करोड़ का भुगतान पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी हुई थी करोड़ों की बंदरबांट राकेश यादव लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2023-24 को समाप्त होने में अब मात्र चार दिन का समय शेष बचा हुआ है। प्रदेश के कारागार विभाग में इस वित्तीय वर्ष के अंतिम […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जेल में बंदियों ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

विदेशी बंदियों के साथ बंदियों अफसरों ने खेली होली लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के हर समुदाय के बंदियों-हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई तथा विदेशी बंदियों जिसमें अफ्रीकी एवं नेपाली बंदियों ने खुशी-खुशी स्वेच्छा से त्यौहार मनाया। और सभी एक दूसरे के गले मिले। सभी अधिकारी […]

Read More