केजरीवाल गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के पहलू की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को ED के अधिकारी दो घंटे की पूछताछ करने के बाद उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी कानूनी टीम उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने के लिए पहुंच गयी थी। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज दिन में केजरीवाल की गिरफ्तारी से बचने की अर्जी को खारिज कर दिया था। उसके बाद ED अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर तलाशी के लिए पहुंची और दो घंटे तक पूछताछ की। केजरीवाल मंत्रिमंडल के सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर लिखा, किमुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ED की टीम किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के आवास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यहां ED छापेमारी की गई है। पुलिस किसी को अंदर नहीं जाने दे रही है।  उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री के आवास के बाहर आप नेताओं ने कहा कि छह से आठ अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री आवास के अंदर गयी है।  इसबीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ED), केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि ‘आप’ ही भाजपा को रोक सकती हैं। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा, कि मोदी, केजरीवाल एक कट्टर देशभक्त हैं। आपसे और आपकी टटपूंजीयों से नहीं डरने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से जुड़े मामले में नौ समन जारी किए गए हैं। इस मामले में ‘आप’ नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं। इस मामले में ED ने पिछले हफ्ते तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की पुत्री एवं विधान परिषद सदस्य के कवीता को हैदराबाद में इसके संबंध में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की और से शीर्ष अदालत में पहुचे वकीलों ने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए इस मामले की तत्काल सुनवाई करने की आग्रह किया है। दिल्ली की वित्त मंत्री ने कहा कि हमने उच्चतम न्यायालय से तत्काल आज रात में ही सुनवाई की अपील की है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More