तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या के बाद, राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अभिनव कुमार ने दी।

कुमार ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से भी इस मामले में उनके पास कोई लाभप्रद जानकारी होने पर राज्य पुलिस से साझा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग सवा छह से साढ़े छह बजे के मध्यबाबा तरसेम सिंह की हत्या दो नकाबपोश लोगों ने कर दी।

मामले की सूचना मिलते ही, कुमायूं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक और उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हत्या कांड के कारणों और अपराधियों की गिरफ्तारी उच्च प्राथमिकता से करने के SIT को निर्देश दिए गए हैं और जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। (वार्ता)

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More
Uttarakhand

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा उत्तराखंड का बजट सत्र

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा (विस) का वित्तीय वर्ष, 2024-25 का बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे से राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से शुरू होगा। रविवार को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में आज से आगामी एक मार्च तक के उपवेशनों का कार्यकम निश्चित किया गया। इसके अनुसार, राज्यपाल पूर्वाहन 11.00 […]

Read More