श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश तहसील फरेंदा के अध्यक्ष बने विशुनदेव त्रिपाठी,वेद प्रकाश महामंत्री बने

आनंद नगर/महराजगंज । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के तहसील फरेंदा इकाई का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डे ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पत्रकार को अभी भी अपनी ईमानदारी वह निष्पक्ष छवि से समझौता नहीं करना चाहिए। आज पत्रकारिता की छवि को धूमिल किए जाने का प्रयास जारी है, फिर भी यदि निष्पक्ष पत्रकारिता यदि जिवित है तो इसकी वजह इमानदार पत्रकारिता ही है। उम्मीद है कि आप सभी पत्रकारिता के अपने धर्म का निष्ठा वह ईमानदारी से पालन करेंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पत्रकारों का वेशक अलग अलग संगठन है फिर भी हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम सब अंततः एक हैं। किसी भी संगठन से जुड़े पत्रकारों के साथ कुछ भी घटित होता है तो हमें बिना इसकी तफ्तीश किए उसके मदद में आगे आ जाना चाहिए कि वह किस संगठन का सदस्य है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल के अध्यक्षता में फरेंदा तहसील मुख्यालय पर स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण गृह में श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन फरेंदा तहसील इकाई का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव त्रिपाठी, अध्यक्ष, वेदप्रकाश पुरी महामंत्री, राजेश त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष, आशुतोष राणा, मंत्री,रामरूप सांवरकर महामंत्री व वसीम उल्लाह कोषाध्यक्ष चुनें गये। संगठन का संरक्षक अशोक कुमार पाण्डेय को चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य में घनश्याम प्रसाद गुप्ता, साधुशरन, शत्रुघ्न प्रजापति, शुभम् त्रिपाठी, शिव दयाल गिरी ,महेंद्र यादव, व जयसिंह को नामित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर लखनऊ के तत्वावधान में नवनिर्वाचित तहसील इकाई के पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव, सुधेश मोहन श्रीवास्तव,स्टैनली खान, डॉ रामनरायण चौरसिया, कुलानंद यादव,विनय श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, गौतम श्रीवास्तव, संतोष जयसवाल, बीएल मौर्य, राजीव मौर्य, हरिनारायण यादव, महेंद्र यादव, शत्रुघ्न प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव,शैलेष श्रीवास्तव, हरिप्रकाश पाण्डेय, मनोज, शुभम् त्रिपाठी,अजयकिशोर श्रीवास्तव, राघवेन्द्र मिश्र,व सुधाकर चौबे, सहित फरेंदा तहसील क्षेत्र के सम्मानित राजनितिज्ञो एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों ने बधाई दी है।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More