बुलंदशहर में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन मरे

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरोरा क्षेत्र में बालू से भरे डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां बेटी समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार देर शाम बालू से भरा एक डंपर ट्रक नरोरा से डिबाई जा रहा था। कि ग्राम रतनपुर के तिराहे पर एक कार को बचाने के प्रयास में डंपर का चालक नियंत्रण खो बैठा और डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस बीच एक बाइक सवार उधर से निकल रहा था और उसकी बाइक डंपर के नीचे दब गई। सूचना पर नरोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से फंसी मोटरसाइकिल और उस पर सवारों को बाहर निकाला गया मगर तब तक बाइक सवार मां बेटी और एक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त डिबाई क्षेत्र के ग्राम प्रकाशपुर निवासी रामबाबू की पत्नी गीता (40),पुत्री सुरभि (4) और छोटे भाई महिपाल के तौर पर की गयी है। (वार्ता)

Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ICU में डॉन : माफिया मुख्तार यकबयक बीमार, इलाज करा रही सरकार

सकते में डॉन, आफत में जान, बीमारी का कारण बना रमजान NDA के कुनबे में शामिल है बेटा, कासगंज जेल में है कैद बुंदेलखंड से देवेंद्रनाथ मिश्र की रिपोर्ट… बांदा। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कई मुकदमों के तहत उम्र कैद की सजा काट रहा है, उसकी तबीयत बीती रात दो बजे अचानक […]

Read More
Bundelkhand Uttar Pradesh

राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया मनोबल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider Purvanchal Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

PM बोले- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे, प्रभु दिव्य मंदिर में रहेंगे

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद समारोह के लिए आए अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सियावर रामचंद्र की जय! आपको सबको प्रणाम, सबको राम-राम! आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या […]

Read More