UPGIS-2023 : ऊर्जा सेक्टर में सात लाख करोड़ का निवेश

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निवेशकों से प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का किया आह्वान

UPGIS के दौरान मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी (SDTRE) पर आधारित सत्र को किया संबोधित

बैटरी निर्माण, सोलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों को किया आमंत्रित

कहा- उद्योग किसी भी सेक्टर का हो सभी को चाहिए ऊर्जा, इस क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं,


लखनऊ । योगी राज में प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश में 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमे से अकेले सात लाख करोड़ का निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में आया है। प्रदेश में ऊर्जा सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित सत्र के दौरान कही। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन विभिन्न सेक्टर के सत्रों का आयोजन हुआ। वृन्दावन योजना में आयोजित UPGIS-2023 के दौरान वशिष्ठ हैंगर में आयोजित नवीन ऊर्जा पर आधारित सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने पधारे हुए सभी निवेशकों का अभिनंदन किया।

उन्हने कहा कि जो उद्यमी उर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन सभी का स्वागत करते हुए, मैं उनसे प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करता हूँ। मानव विकास की सम्पूर्ण यात्रा ही ऊर्जा के विकास से जुड़ी है। आग जलाना सीखने के बाद से मानव सभ्यता ऊर्जा के विकासरथ पर सवार होकर वर्तमान तक पहुंची है। उन्होने भविष्य के उर्जा स्रोत और रिन्यूएबल इनर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे जैसे हमारी जरूरतें बढ़ रही हैं। ऊर्जा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit-GIS) के रास्ते आया निवेश और उससे स्थापित होने वाले उद्योगों की सफलता भी ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर है।

उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा को लेकर व्यापक चुनौतियां हैं। इसी के साथ ही ये काफी व्यापक सेक्टर है, जिसमे काम करने को लेकर अपार संभावनाएं भी हैं। मंत्री एके शर्मा ने बैटरी निर्माण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित कार्बन उत्सर्जन को कम करने को लेकर भी योगी सरकार की योजनाओं पर निवेशकों को अवगत कराया। प्रदेश सरकार की नई ऊर्जा नीति का जिक्र करते हुए। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर में निवेश कर रहे निवेशकों को ये भरोसा भी दिलाया कि उनकी हर जरूरत और सुविधाओं का सरकार ख्याल रखेगी। इस अवसर पर  प्रदेश और भारत सरकार के अधिकारियों तथा उद्यमियों ने भी नवीन ऊर्जा को लेकर अपने विचार रखे।

Raj Dharm UP

छावनी में तब्दील मुख्तार का इलाका

कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते साल यानी रमज़ान महीने में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को डर सताने लगा था कि कहीं वह भी किसी खूंखार का शिकार न बन जाए। वह खौफ के चलते […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

एक था मुख्तारः कौन था अंसारी और कहां से प्रचलन में आया ‘माफिया’ शब्द

‘बुलेट, बम और बैंक बैलेंस के विरोधी ‘बाबा’ के आने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा था मुख्तार विनय प्रताप सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जरायम का एक और अध्याय बंद हो गया। पूर्वांचल का सबसे कुख्यात माफिया को बुंदेलखंड के बांदा जेल में हार्ट अटैक आया और उसका इंतकाल हो गया। इसकी खबर मिलते […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यहीं है वो जेलर अवस्थी, जिन्होंने उजाड़ दी थी मुख्तार की गृहस्थी

लखनऊ के जाबांज जेलर के सामने फेल हो गई थी अंसारी की हेकड़ी आशीष दुबे लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया का इंतकाल हो गया। वो रमजान के पाक महीने में रोजे रखा था, लेकिन काल के गाल से वो बच न सका। मुख्तार अंसारी के साथ ही उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल से जरायम का […]

Read More