पहाड़ी गिरने से पांच पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चंबा-तीसा-पांगी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ी पहाड़ी गिरने से वहां से गुजर रहे पांच पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने शुक्रवार को कहा कि आज सुबह चंबा में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है और इसने सरकार और PWD के XEN की लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब नौ बजे चंबा तीसा पांगी रोड पर पहाड़ गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, इनमें से दो स्थानीय लोग और पांच पुलिसकर्मी थे। सरकार से लगातार गुहार लगाने के कारण सड़क बंद की गई लेकिन सरकार ने दोबारा खोल दी, जिससे यह घटना हुई। हंसराज ने कहा कि लगातार पहाड़ गिर रहे हैं जनता देख रही है लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि BJP लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सरकारी अधिकारी जोगिंदर शर्मा के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा उनकी लापरवाही के कारण ही हुआ है।

उन्होंने कहा, कि हमने लगातार सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से सरकार को इसकी जानकारी दी लेकिन सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। राज्य में सरकार की लापरवाही लगातार देखने को मिल रही है और अगर इस तरह लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा। तो हिमाचल की जनता हमेशा खतरे में रहेगी। स्थानीय विधायक ने कहा कि इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का भी गठन किया जाना चाहिए और सरकार को अपना पक्ष जनता के सामने रखना चाहिए। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More