Salman Rushdie’s Condition Critical: भारतीय मूल के लेखक अपने उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेस’ से दुनिया भर में विवादों में रहे

भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार रात अमेरिका के न्यूयॉर्क में हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुश्दी को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान रुश्दी न्यूयॉर्क के बफेलो के पास चौटाउक्वा में एक कार्यक्रम लेक्चर देने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान रुश्दी को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है । बता दें कि रुश्दी का जन्म मुंबई में हुआ था । वे जन्म के कुछ समय बाद ही ब्रिटेन चले गए थे। इंग्लैंड के रगबी स्कूल में उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की। बाद में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इतिहास की पढ़ाई की। ​​​​​​​80 के दशक में सलमान रुश्दी के लिखी गई किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ दुनिया भर में विवादों में रही। ‌कई मुस्लिम देशों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए। ईरान ने उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया था। द सैटेनिक वर्सेस’ सलमान रुश्दी का चौथा उपन्यास है। यह उपन्यास 1988 में प्रकाशित हुआ था, जिस पर पर काफी विवाद हुआ था।

इसके लिए रुश्दी पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगाया गया। इस किताब का शीर्षक एक विवादित मुस्लिम परंपरा के बारे में है। इस परंपरा के बारे में रुश्दी ने अपनी किताब में खुल कर लिखा। भारत और दुनिया के कई देशों में यह उपन्यास बैन है। 75 साल के सलमान रुश्दी ने अपनी किताबों से दुनिया भर में पहचान बनाई। अपने दूसरे ही उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ के लिए 1981 में ‘बुकर प्राइज’ और 1983 में ‘बेस्ट ऑफ द बुकर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए। रुश्दी ने लेखक के तौर पर शुरुआत 1975 में अपने पहले उपन्यास ‘ग्राइमस’ के साथ की थी। रुश्दी को पहचान उनके दूसरे उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रेन’ से मिली। उन्होंने कई किताबें लिखीं जिसमें द जैगुअर स्माइल, द मूर्स लास्ट साई, द ग्राउंड बिनीथ हर फीट और शालीमार द क्लाउन शामिल हैं, लेकिन रुश्दी सबसे ज्यादा अपनी विवादित किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को लेकर चर्चा में रहे। रुश्दी रोमांस को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वे अब तक 4 शादियां कर चुके हैं ।

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More