कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु ने पास की नीट परीक्षा

  •  योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
  • गंगा मइया की कृपा से पूरा होगा डॉक्टर बनने का सपना
  • 2019 से गंगा घाट की आरती में शामिल होते थे विभू उपाध्याय
  • नौ घंटे पढ़ाई करते थे विभु, एक घंटे करते थे आरती

बदायूं। जब हौसले बुलंद हो तो सफलता की इबारत लिख जाती है। इसमें भी संस्कारित और अनुशासित जीवन शैली हो तो सफलता अपने आप ही कदम चूमती है। कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने नीट की परीक्षा पास कर सफलता की ऐसी ही प्रेरक इबारत लिखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभू उपाध्याय को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने विभू की सफलता को संस्कारित और अनुशासित जीवन की उपलब्धि भी बताया। विभु रात में चार घंटे और दिन में पांच घंटे पढ़ाई करते थे। 2019 से लगातार वह कछला के गंगा घाट पर जाकर एक घंटा गंगा आरती में शामिल होते थे। विभु का कहना है गंगा आरती में जुड़ने से वह अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ने का आभास होता था। उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ना अच्छा लगता था। गंगा मैया के आशीर्वाद से वह कभी निराश नहीं हुए। नीट की परीक्षा पास कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अब उनके एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना साकार हो जाएगा।

 


MBBS डॉक्टर बनना चाहते हैं विभु, नीट परीक्षा में मिले 622 अंक

नगर पंचायत कछला के रहने वाले विभु उपाध्याय ने नीट की परीक्षा में 622 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। विभु के पिता नीरज शर्मा कछला गंगा आरती समिति के सदस्य और प्राइवेट पशु डॉक्टर भी हैं। उन्होंने बताया कि विभु ने इंटर की परीक्षा आर के पब्लिक स्कूल से पास की थी। प्रथम वर्ष में ही नीट परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और कछला का नाम रोशन किया। नीरज शर्मा ने बताया कि विभु उपाध्याय गंगा आरती में नियमित शामिल होते थे। परीक्षा के दौरान या कोटा जब तक रहे शामिल नहीं हो पाए। इसके अतिरिक्त कछला रहने के दौरान वह नियमित गंगा आरती में जाते थे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर विभु को दी सफलता पर बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभु उपाध्याय को ट्वीट कर उसकी सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रेरक उपलब्धि संस्कारित एवं अनुशासित जीवन शैली का प्रतिफल है। इस अप्रतिम सफलता के लिए उन्होंने विभु उपाध्याय के उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद सदा ऐसे ही उन पर बना रहे।

Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
Education

CBSE इंटरमीडिएट हिंदी की कोर परीक्षा में महराजगंज जिले में 11 विद्यार्थी अनुपस्थित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट हिन्दी कोर की परीक्षा सोमवार को चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 686 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 675 ने परीक्षा दी। जबकि 11 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। अधिकांश परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र विशप एकेडमी महराजगंज […]

Read More
Education

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आने वाले सालों पर क्या पड़ेगा असर… कितनी बदलने वाली है आम आदमी की ज़िंदगी’

सलोनी शर्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक प्रमुख कारक है जो तेजी से बदलते डिजिटल युग में दुनिया के साथ रहने, काम करने और बातचीत करने के तरीके को बदल रहा है। इस क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी के ज़रिए अभूतपूर्व क्षमता पैदा की गई है, लेकिन इसमें कई बाधाएं भी हैं जिन पर सावधानीपूर्वक विचार और समाधान की आवश्यकता […]

Read More