अंकित सक्सेना हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2018 में फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की गला काटकर नृशंस हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीस हजारी अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार शर्मा ने संबंधित मामले की सुनवाई के बाद गुरुवार को अंकित की प्रेमिका के पिता , मां और मामा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने तीनों 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और कहा कि जुर्माने से एकत्र राशि मृतक के परिवार को सौंप दी जायेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अंकित की हत्या दूसरे समुदाय की लड़की के साथ उसके संबंधों का परिणाम थी। अंकित की प्रेमिका शहजादी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उसे इस रिश्ते को ख़त्म करने की चेतावनी दी थी। फरवरी 2018 में पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में अंकित की शहजादी के परिवार से बहस हुई थी, जिसके बाद उसकी मां, पिता, भाई और मामा ने उस पर चाकू से हमला किया और उसकी गर्दन काट दी। हत्या के तुरंत बाद प्रेमिका को नारी निकेतन ले जाया गया, क्योंकि उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले उसे भी मार सकते हैं। कुछ ही दिनों में उसके माता-पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमे के दौरान अंकित के एक दोस्त ने महत्वपूर्ण गवाही दी। अंकित की हत्या ने शहर को सदमे में डाल दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन दिया था कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसके परिवार को न्याय मिले और अपराधियों को अधिक से अधिक सजा मिले। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More