अफ्रीका में शांति निर्माण की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने की मांग

शाश्वत तिवारी

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सदन में अफ्रीका की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा पर बोलते हुए भारत का पक्ष मजबूती से रखा। रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की बैठक में अफ्रीका के मुद्दे पर कहा अफ्रीका के सामने सुरक्षा खतरा लगातार बढ़ रहा है और परिषद को वहां के सशस्त्र समूहों, आतंकवादी संगठनों पर ध्यान देने की जरूरत है। रुचिरा ने कहा कि भारत के लिए अफ्रीका के साथ साझेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी रहेगी। साथ ही कहा कि महाद्वीप में शांति लाने के लिए क्षेत्रीय कूटनीति, मध्यस्थता, सुलह और सुरक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा इस परिषद में स्थायी श्रेणी की सदस्यता में अफ्रीका के प्रतिनिधित्व से निरंतर इनकार एक ऐतिहासिक अन्याय है, जिसे जल्द से जल्द ठीक करने की आवश्यकता है।

रुचिरा कंबोज ने अफ्रीका में शांति निर्माण की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने की भी मांग की। उन्होंने आगे कहा कि विकसित देशों में प्रमुख दानदाताओं को अपनी विदेशी विकास सहायता प्रतिबद्धताओं को बढ़ाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इससे पहले भी भारत का पक्ष मजबूती से रख चुकी हैं। पिछले महीने 28 सितंबर को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यूक्रेन विवाद पर भारत का पक्ष रखा था। रुचिरा कंबोज ने तब कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भारत ने बार-बार इस शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और बातचीत एवं कूटनीति के माध्यम से इस संघर्ष को हल करने की आवश्यकता का आह्वान किया है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More