‘ऐ वतन मेरे वतन’ से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी: सारा अली खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। सारा ,उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर निर्देशित करेंगे। वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है। गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस ‘कांग्रेस रेडियो’ की शुरुआत की थी। इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी। (वार्ता)

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More