विमानों के लिए काल है नेपाल का आसमान? 10 साल में दर्जनभर से ज्यादा हादसे

आज हुई पोखरा हवाई दुर्घटना में चार क्रू मेम्बर समेत 72 लोगों की मौत


उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल। नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  विमान में  पांच भारतीय और 10 अन्य विदेशी नागरिकों समेत कुल 72 लोग सवार थे सभी की हादसे में मौत हो गई है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी जो पोखरा में हादसे का शिकार हो गया। पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। अभी दो महीने पहले, थाई एयरवेज का एक विमान इसी हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 113 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी नेपाल में कई विमान हादसे हो चुके हैं।

 

नेपाल में कब-कब हुए विमान हादसे?

मई 2022: नेपाली एयरलाइंस तारा एयर द्वारा संचालित एक विमान 9N-AET में सवार सभी 22 लोग जिसमें 16 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन थे,दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए थे।

अप्रैल 2019: सुलोखुंबु जिले के लुकला एअरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया। इसमें  तीन लोगों की मौत हो गई थी।

फरवरी 2019: टेपलजंग में पथीभरन के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें  सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में केंद्रीय मंत्री रबिंद्र अधिकारी की भी मौत हो गई थी।

सितंबर 2018: गोरखा से काठमांडू जा रहा हेलिकॉप्टर जंगल में क्रैश हो गया था,जिसमें एक जापानी नागरिक समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।

मार्च 2018: यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान काठमांडू के कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें 51 लोगों की मौत हो गई थी।

फरवरी 2016: पोखरा से जोमसोम जा रहा विमान क्रैश हो गया था। इसमें सभी 23 यात्री की मौत हो गई थी। बाद में जांच में सामने आया कि खराब मौसम के बावजूद क्रू ने विमान को बादलों के अंदर ले जाने का फैसला किया था,जिस कारण हादसा हुआ।

मई 2015: भूकंप के बाद राहत और बचाव के काम में लगे अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें छह अमेरिकी सैनिक, दो नेपाली आर्मी अफसर और पांच आम नागरिकों की मौत हो गई थी

जून 2015: सिंधुपाल चौक पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

मार्च 2015: धुंध के चलते त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस का विमान रनवे पर फिसल गया था। इस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

फरवरी 2014: पोखरा से जुमला जा रही नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट अर्घखांची में क्रैश हो गई थी, जिसमें  18 लोगों की मौत हो गई थी।

सितंबर 2012: काठमांडू से लुकला जा रहा सीता एयर का विमान त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था, जिसमें सभी 19 सवारियों की मौत हो गई थी।

मई 2012: पोखरा से जोमसोम जा रहा अग्नि एयर का विमान जोमसोम एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था। इसमें भारतीय श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More