PM पद की सोच रहे नीतीश को मणिपुर में झटका, जदयू के छह में से पांच विधायक BJP में शामिल,

नया लुक ब्यूरो


पटना/इंफाल/मणिपुर। नीतीश कुमार के प्राइममिनिस्टर बनने के सपने और महत्वाकांक्षा के बीच मणिपुर में बिहार के जनता दल (United) के छह से पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ BJP में शामिल हो गए हैं। मणिपुर विधानसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, जनता दल (United) के पांच विधायकों का शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल BJP में विलय हो गया है। नौ साल में दूसरी बार पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के हफ्तों बाद ये राजनीतिक हलचल हुई है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जेडीयू के पांच विधायकों के BJP में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने जेडीयू के पांच विधायकों के BJP में विलय को स्वीकार कर लिया है। चूंकि पक्ष बदलने वाले विधायकों की संख्या कुल के दो तिहाई से अधिक थी, इसलिए उनका स्विच वैध माना जाएगा।

BJP में शामिल होने वाले पांच विधायकों के नाम हैं… ख.जॉयकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे। उल्लेखनीय है कि एलएम खौटे और अरुणकुमार ने पहले BJP के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन पार्टी द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह जदयू में शामिल हो गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 32 सीटों का बहुमत हासिल किया, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। वहीं विधानसभा चुनाव में जदयू ने 38 सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। जेडीयू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह एक बड़ा झटका है, जो 2024 के आम चुनावों के लिए राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा पाल रहे हैं।

 

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More