कांगो में भारी बारिश के कारण कम से कम 300 लोगों की मौत

 किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई है। एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सामाजिक मामलों, मानवीय कार्यों और राष्ट्रीय एकजुटता मंत्री मुटिंगा मुतुइशायी ने आपातकालीन बैठक के दौरान कहा कि कम से कम 43,750 घर ढह गए हैं। उन्होंने स्वच्छता और स्वच्छ पानी की कमी से जुड़े महामारी के खतरों की भी चेतावनी दी।

मंत्री ने कांगो के अधिकारियों से पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल धन जारी करने का आह्वान किया, साथ ही जमीन पर मानवीय टीमों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया। सितंबर से मई तक चलने वाले बरसात के मौसम के दौरान DRC में बाढ़ और भूस्खलन आम हैं।(वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More