हिमाचल प्रदेश के ऊना में लगी आग में चार बच्चे जिंदा जले

हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब अनुमंडल में बुधवार की रात आग लगने की घटना में एक बच्ची समेत चार बच्चे जिंदा जल गये। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

SHO आशीष पठानिया ने बताया कि अंब में बुधवार देर रात बिहार में दरभंगा जिला निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की फूस की झोपड़ियों में दुर्घटनावश आग लग गयी जिसमें चार बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में रमेश दास के तीन बच्चे नीतू (14), गोलू कुमार (7), शिवम कुमार (6) और उनके रिश्तेदार कालिदास का पुत्र सोनू कुमार (17) शामिल हैं। जो दुर्घटना के समय रमेश दास की झोपड़ी में सो रहा था।

इस आग में करीब 30 हजार रुपए भी जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही अंब से तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को और ज्यादा फैलने से रोका। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुखू और उप CM मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More