पेरू: नदी में बचाव अभियान पर निकले के दो पुलिस अधिकारियों की मौत

लीमा। पेरू के दक्षिणी अरेक्विपा क्षेत्र में माजेस नदी में बचाव अभियान पर निकले पेरू राष्ट्रीय पुलिस दल दो सदस्यों की रविवार दोपहर नाव पलटने से मौत हो गई। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कथित तौर पर सात अधिकारी नाव पर सवार थे और उन तीन खनिकों में से एक की तलाश कर रहे थे जो कुछ दिन पहले नदी के किनारे गायब हो गए थे। अन्य पांचों को मामूली चोटों के कारण स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार नाव पलटने के कुछ घंटों बाद पर्सी कोरोनेल कोंडोरी और जॉर्ज मार्केज़ मार्टिनेज के शव पाए गए। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार प्रसारक रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू ने कहा कि अरेक्विपा में कैस्टिला प्रांत के अप्लाओ जिले में नदी के “तेज प्रवाह” के कारण नाव पलटने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि  हमें नहीं पता कि अधिकारियों के पास इस प्रकार के काम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण थे या नहीं। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

म्यांमार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 27 घायल

यांगून। मध्य म्यामांर के मांडले क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और 27 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना मिकटीला कस्बे में स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 04:20 बजे घटित हुयी। हादसे के समय एक कार एक साइकिल से टकरा गयी और फिर […]

Read More
International

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे हैं अमेरिकी हथियार

रावलपिंडी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी संगठन अमेरिका निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रहे हैं। हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में आतंकवादी समूहों द्वारा नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने के कारण कई लोगों […]

Read More
International

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) […]

Read More