महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में दो की मौत, 43 बचाये गये

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस के सात वाहनों से टकराने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में बस के 43 यात्रियों को बचा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक हादसा नासिक-पुणे हाईवे पर पलसे गांव के पास सुबह करीब 11.45 बजे हुआ। पुणे में राजगुरुनगर से नासिक जा रही MSRTC की एक बस का ब्रेक फेल हो गया और सिन्नर से आ रही एक अन्य MSRTC बस से टकराने से पहले चार मोटरसाइकिलों और दो एसयूवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद दो मोटरसाइकिल सवार दोनों बसों के बीच फंस गए। उनकी बाइकों में आग लगने से उनकी झुलसकर मौत हो गई।

राजगुरुनगर से आ रही बस में भी आग लग गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने जलती बस के शीशे तोड़ दिए और सभी 43 यात्रियों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि नासिक रोड दमकल केंद्र से दो दमकल गाड़ियों और शिंगदा तलाव दमकल केंद्र से एक बचाव वैन को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि बस में आग लगने से उसमें सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और नासिक नगर निगम के बिटको अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। (वार्ता)

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Maharastra

Khichdi Scam : आरोपी शिवसेना नेता सूरज चव्हाण की 88.51 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के खिचड़ी घोटाला मामले में लगबग 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी शिवसेना (UBT) नेता सूरज चव्हाण की संलग्न संपत्तियों में मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और रत्नागिरी जिले […]

Read More