सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित IAS पूजा सिंघल को दी अंतरिम ज़मानत

नया लुक ब्यूरो


रांची। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड खनन मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल को एक महीने के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी है। पूजा सिंघल ने अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और अभय एस ओका की पीठ ने पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम ज़मानत दी है। लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूजा सिंघल को जब तक कोर्ट का बुलावा न आए तब तक वो रांची न जाएं।

इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए छह फरवरी की तारीख़ दी है। कोर्ट ने सिंघल की मूल ज़मानत अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। कोर्ट ने ईडी से ये भी कहा है कि वह पूजा सिंघल की बच्ची के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करके उसे सूचित करे। झारखंड सरकार में शीर्ष नौकरशाह रहीं पूजा सिंघल की संपत्तियों पर पिछले साल 11 मई को ईडी ने छापे की कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप लगाए हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More