भारी बरसात में दीवार और मकान ढहने से छह की मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के बीच बीती देर रात घर और दीवार ढहने की दो घटनाओं में चार सगे भाई बहनों एवं एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को सुबह इन दो घटनाओं में छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में बीती रात करीब एक बजे के एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से घर का एक हिस्सा गिर गया। इसमें एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दब गये।

जब तक गांव वाले उन्हें निकालने की कोशिश करते तब तक चार मासूम सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गयी। बच्चों की दादी और एक अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों के उपचार में जुटी हुई है। मृतकों में शिंकू (10 साल),अभि (आठ साल), सोनू (सात साल) और आरती (पांच साल) शामिल है। इस हादसे में मृतक बच्चों की 75 साल की शारदा देवी और चार साल का ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक चारों भाई बहनों के माता-पिता की दो – तीन साल पहले क्षय रोग से मौत हो चुकी है। बच्चों के पिता अवनीश और मां पूजा की मौत के बाद पूरा घर बार बेसहारा हो गया था।

दूसरी घटना इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृपालपुरा गांव के पास हुयी, जहां भाटिया पेट्रोल पंप की दीवार ढहने से एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामसनेही (65 साल) और उनकी पत्नी रेशमा (63 साल), भाटिया पेट्रोल पंप की दीवाल के किनारे सो रहे थे। तभी देर रात दीवार गिरने के बाद दोनों मलबे में दब गये। जब तक उनको निकाला जाता तब तक दोनों की मौत हो गयी। दोनों को स्थानीय थाना पुलिस मुख्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां तैनात डॉ सौरभ गुप्ता ने दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।(वार्ता)

 

Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Uttar Pradesh

आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया […]

Read More