धाम में पूजा पाठ के साथ निकली शोभा यात्रा

  • लोक महोत्सव के रूप में मनी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ
  • शंखनाद और डमरुवादन से गूंज उठा महादेव का आंगन
  • महारुद्राभिषेक, हवन पूजा व प्रसाद वितरण किया गया
  • शिव की नगरी में भगवान श्रीराम के धाम और चंद्रयान-3 की निकली झांकी

वाराणसी।  काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ लोक महोत्सव के रूप में मनाई गई। महादेव का आंगन शंखनाद और डमरुवादन से गूंज उठा। फूलों से धाम को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंदिर परिसर में वेद परायण, महारुद्राभिषेक और हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। त्र्यम्बकेश्वर हाल में गोष्ठी हुई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम मंदिर और चंद्रयान की झांकी भी दिखी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण और स्वर्णमंडित होने के बाद नव्य और भव्य कॉरिडोर की आभा देखने और काशी पुराधिपति को शीश नवाने के लिए भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। भक्तों की दो सालों में रिकॉर्ड लगभग 13 करोड़ से अधिक की आमद हुई है। इसमें लगभग 16 हज़ार विदेशी भक्त भी हैं।

हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रही काशी

हर-हर महादेव के उद्घोष से बुधवार को काशी गुंजायमान थी, अवसर था श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दूसरी वर्षगांठ के समारोह का। शिव की नगरी में भगवान श्रीराम का धाम देखने को मिला। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दूसरे वर्षगांठ पर शिव बारात समिति की ओर से मैदागिन से चितरंजन पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। समिति के संस्थापक व सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि 13 दिसम्बर काशी में लोक महोत्सव के रूप मनाया गया। धर्म के साथ विज्ञान के रूप में चंद्रयान-3,नारी सशक्तिकरण के रूप में नारी शक्ति वंदन बिल की झलक भी देखने को मिली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। काशी के संत, महात्मा रथ पर बैठ कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

13 दिसंबर 2021 को हुआ था लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को मूर्त रूप देने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के लगभग 3 हज़ार वर्ग फुट से, लगभग 5 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में परिवर्तित होने के बाद 13 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित हुई थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दूसरी वर्षगांठ पर हुए समारोह व हवन-पूजन में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी, श्रीकाशी विश्वनाथ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है : अखिलेश

लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत को निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। यादव ने मुख्तार की मौत […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More