सचिन ने किया ताज की खूबसूरती का दीदार

आगरा। भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ गुरुवार को यहां ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। सचिन को ताजमहल में देखकर कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रशसंकों की भीड़ लग गई। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ दोपहर करीब तीन बजे शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचे। जहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर सचिन तेंदुलकर को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन के आने की जानकारी पर पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। सुरक्षा घेरे में ही उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया।

रॉयल गेट पर पहुंच कर सचिन ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सेशन भी कराए। कई एंगल में फोटो खिंचवाए। इसके बाद वह डायना बैंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने वीडियो ग्राफी के साथ फोटो सेशन कराया। सचिन को ताजमहल में मौजूद पर्यटक तुरंत पहचान गए और उनके साथ फोटो खिंचाने व उनकी एक झलक पाने की होड़ ताजमहल परिसर में मचने लगी। डायना टेबल पर फोटो खिंचाने के बाद सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुख्य स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल के ऊपर की गई नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। सचिन ने अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

ताजमहल के दीदार के दौरान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के साथ DCP सिटी सूरज राय, DCP वेस्ट, एसीपी ताज सुरक्षा CISF के जवान मौजूद रहे। सचिन करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब दो बजे यहां आए। एयरपोर्ट से पहले वे होटल आए। यहां से ताजमहल देखने पहुंचे। ताज को देखने के बाद वापस मुंबई के लिए चले गए।(वार्ता)

Sports

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

जयपुर। रियान पराग की 45 गेंदों में नाबाद 84 रनों की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौंवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल को 12 रन से हरा दिया है। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के […]

Read More
Sports

गिलेस्पी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच पद से देंगे इस्तीफा

एडिलेड। जेसन गिलेस्पी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच पद से जून के आखिर में इस्तीफा देंगे। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) ने गुरुवार को दिये एक बयान में कहा है कि जेसन गिलेस्पी जून के आखिर में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। (वार्ता) Spread the […]

Read More
Sports

मुंबई को नहीं हुआ जीत का दीदार, हैदराबाद ने 31 रनों से हराया

हैदराबाद। हाइनरिक क्लासन नाबाद 80 रन, अभिषेक शर्मा 63 रन तथा ट्रैविस हेड 62 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद गेंदाबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें मैच मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया है। आज के मुकाबले में दोनों परियों […]

Read More