मानव तस्करी के आरोप में नेपाली युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नेपाली युवती को लाया जा रहा था, भारत


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । महराजगंज जिले से सटे भारत नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बार्डर पर मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। यहां एक नेपाली युवक को नाबालिग नेपाली युवती के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में पता चला कि लड़की को शादी का झांसा देकर लुधियाना लेकर युवक जा रहा था। SSB ने पूछताछ व कागजी कार्रवाई पूरी कर लड़की सहित मानव तस्कर को नेपाल के महेशपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि SSB के जवान बार्डर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आने जाने वाले व्यक्तियों सघन जांच पड़ताल के दौरान एक नेपाली युवक और एक लड़की भारतीय सीमा क्षेत्र में आते दिखाई दिए। संदेह होने पर SSB के जवानों व मानव सेवा संस्थान के वालंटियर की संयुक्त टीम ने उन्हें रोककर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि शादी का झांसा देकर नेपाल से एक युवक नाबालिक लड़की को भारत ला रहा था। उक्त मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

लड़के ने अपना नाम कोस बहादुर रेग्मी पुत्र सालिक राम रेग्मी (30) वर्ष निवासी अग्यारौली, जिला नवलपरासी नेपाल बताया है।  पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत के लुधियाना लेकर जा रहा था। लेकिन लड़की को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आरोपी मानव तस्कर एवं नेपाली नाबालिग लड़की को अग्रिम कार्रवाई के लिए SSB, बाल कल्याण अधिकारी व AHTU एवं स्थानीय NGO के मौजूदगी में कागजी प्रक्रिया पूरी कर नेपाल पुलिस थाना महेशपुर को सुपुर्द कर दिया है।  इस दौरान पकड़ने वाली टीम में SSB के मनोज कुमार, शुभांशु, AHTU के विपिन शर्मा, आलोक सिंह, अलका ठाकुर, स्थानीय कोतवाली के SI  लाल मणि दुबे व मानव सेवा संस्थान के वालंटियर भी मौजूद रहे।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More