दिल्ली की मंडियों में हो MSP पर खरीदारी सुनिश्चित: कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की नरेला और नजफगढ़ मंडियों में 13 अनाजों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य-MSP सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को MSP का फायदा मिल सके। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने 13 अनाज पर MSP निर्धारित की है लेकिन दिल्ली में सिर्फ गेहूं की MSP पर खरीदारी की जाती है और इस साल तो गेहूं की भी खरीद नहीं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल दूसरे प्रदेशों में जाकर बड़े-बड़े बयान देते हैं कि दिल्ली सरकार MSP पर खरीदारी करती है, जबकि वह सच्चाई के बिल्कुल उलट है। दिल्ली में दो बड़ी अनाज मंडियां नरेला और नजफगढ़ हैं, जहां पर इस साल 263234 क्विंटल किसानों का गेहूं आढ़तियों द्वारा बिका। वहीं सरसों 85386 क्विंटल, धान 669709 क्विंटल, बाजरा 21920 क्विंटल और चना 873 क्विंटल खरीदा गया। उनका कहना था कि इस बार FCI ने दोनों मंडियों में कोई खरीदारी नहीं की और किसानों को 1800-1900 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं आढ़तियों के माध्यम से बेचना पड़ा। इसी तरह सरसों का MSP 5450 रुपये है, जिसे 4200-4300 रुपए प्रति क्विंटल बेचना पड़ा। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More