मेंडूस तूफान : तमिलनाडु में वर्षाजनित घटनाओं में पांच की मौत

चेन्नई। चक्रवाती तूफान मांडूस शनिवार तड़के तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित मामल्लापुरम के पास तट को पार कर गया, जिससे चेन्नई और उसके आसपास अलग अलग वर्षाजनित घटनाओं में एक ही परिवार के दो लोगों सहित पांच की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक तेज हवा के कारण खिड़की का कांच टूट कर सूचना-प्रौद्योगिकी (IT) के कर्मचारी के पेट में जा धंसा, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय महिला और उसके भतीजे की करंट लगने से मौत हो गई। ये दोनों तेज हवाओं के कारण टूट गिरी बिजली की तार के चपेट में आ गए। ये दोनों एक झोपड़ी में रह रहे थे। लेकिन भारी बारिश के मद्देनजर दोनों मदिपक्कम के राम नगर इलाके में एक शेड में सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे बिजली की तार की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटना के तुरंत बाद इलाके की बिजली काट दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल भेज दिया।

श्रीपेरंबदूर से प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के निवासी एवं एक निजी औद्योगिक इकाई में काम करने वाले दो लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। दोनों ड्यूटी समाप्त करने के बाद कल रात अपने ठहरने के स्थान पर लौट रहे थे। इसी दौरान वे एक टूटे हुए तार के संपर्क में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान निरंजन कुमार (22) और सुगन कुमार (24) के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में IT फर्म में विजय कुमार नामक कर्मचारी नाइट ड्यूटी में था। सात लगभग 22.30 बजे, तेज हवाओं के कारण कांच की एक लंबी खिड़की खुल गया। इसके बाद विजय कुमार अपनी सीट से उठा और खिड़की बंद करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण कांच की खिड़की के शीशे टूट कर उके पेट में जा घंसा। देर रात तक किसी के उपस्थित नहीं होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (वार्ता)

National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More
homeslider National Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CAA : देश को बांटने का एक और औज़ार

राम पुनियानी जिस समय इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा बड़ा घोटाला परत-दर-परत देश के सामने उजागर हो रहा था, ठीक उसी समय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए नियमों और प्रक्रिया की घोषणा कर दी। यह अधिनियम करीब चार साल पहले संसद द्वारा पारित किया गया था। इसे […]

Read More