दौड़ा दौड़ा कर पुलिस को असामाजिक तत्वों ने पीटा और साथियों को पुलिस से छीन ले गए

शिया मस्जिद के पास से चार युवकों को उठा कर ले जा रही थी पुलिस

नया लुक ब्यूरो

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम होकर अब पुलिस के सर पर आ गये हैं और पुलिस पर भी हमलावर हो गये है। ताजा मामला गुरुवार की रात का है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस को काफी दूर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। जिससे एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल पुलिस कांस्टेबल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना मार्केट के पास चार लोगों के हथियार से लैस होकर बैठने की सूचना पुलिस को मिली थी।

असमाजिक तत्वो ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिया मस्जिद के पास खड़े चार युवकों की तलाशी ली। जिसके बाद चारों युवकों को पुलिस जांच के लिए थाने लेकर जाने लगी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। और हिरासत में लिये गये चारों युवकों को पुलिस से छुड़ा लिया। असमाजिक तत्वो ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। जब पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

लोगों ने थाने का किया घेराव

इसके बाद काफी संख्या में गांव के लोग पीरबहोर थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सादी वर्दी में मौके पर क्यों पहुंची। लोगों ने कहा कि पुलिस गलत सूचना पर बेवजह जांच के नाम पर लोगों को क्यों परेशान करती है। अगर कोई हथियार रखता है तो पुलिस उसकी जांच करें। हथियार रखने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार करें। गांव के लोगों ने आधे घंटे तक पीरबहोर थाने के पास हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को वहां से वापस किया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

इस मामले को लेकर पुलिस ने पीरबहोर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस पर हमला करने के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। साथ ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश कर रही है। जैसा कि वह हर वारदात के घटित होने के बाद करती है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More