मुंबई। महानगरी मुंबई से एक बार फिर शॉकिंग न्यूज सुनने को मिल रही है। एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल ने चार बंगला इलाके के होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दी। होटल में एक कमरा किराए पर लेकर मॉडल रहने आई थी।
वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड केस की जांच जारी है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया जा रहा है। वो लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया था। रात को खाने का ऑर्डर दिया था।
अगले दिन यानी गुरुवार को शॉकिंग खबर आई। होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रहा था। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला, जिसके बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को कॉल कर डिटेल दी। इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला। फिर जो देखा उनके होश उड़ गए। मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था। (BNE)