नाल्को-बार्क ने भारत का पहला बॉक्साइट CRM जारी किया

नई दिल्ली। भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत नवरत्न CPSE, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), जो देश का एल्युमिना और एल्युमिनियम का अग्रणी निर्माता तथा निर्यातक है, ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के सहयोग से BARC बी 1201 नाम के एक बॉक्साइट प्रमाणित संदर्भ सामग्री (CRM) को सफलतापूर्वक विकसित किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला और विश्व में 5वां CRM है। एमपी मिश्र, निदेशक (P&T), नाल्को और डॉ. एसी सहायम, विभागाध्यक्ष, नेशनल सेंटर फॉर कंपोजिशनल कैरेक्टराइजेशन ऑफ मटेरियल्स (National Center for Compositional Characterization of Materials)  ने BARC B 1201 को औपचारिक रूप से नाल्को और BARC के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 24 मार्च 2023 को नाल्को रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर, भुवनेश्वर में लांच किया।

गर्व की भावना व्यक्त करते हुए और इस उत्पाद के विकास में शामिल पूरी टीम को बधाई देते हुए, नाल्को के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीधर पात्रा ने कहा, कि बार्क के सहयोग के परिणामस्वरूप हमारी अनुसंधान प्रयोगशालाओं के लिए आवश्यक इस विशिष्ट उत्पाद को विकसित किया गया है। यह उपलब्धि शोधकर्ताओं को और अधिक नवाचार के लिए प्रेरित करेगी और आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया पहल में भी योगदान देगी। उल्लेखनीय है कि यह नया उत्पाद बॉक्साइट के नियमित विश्लेषण में विश्लेषणात्मक तरीकों, उपकरणों के प्रदर्शन और डेटा गुणवत्ता नियंत्रण के मूल्यांकन में एक माप मानक के रूप में उद्योगों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उपयोग किया जाएगा और यह आयात के प्रतिस्थापन में भी सफल होगा। (PIB )

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More