सोनिया गांधी ने जारी किया रायबरेली की जनता के नाम भावुक पत्र

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्य सभा की सांसदी का नामांकन दाखिल करने के साथ ही रायबरेली की जनता को भावुकता से लबरेज चिठ्ठी जारी की है। सोनिया गांधी द्वारा राज्य सभा मे नामांकन के साथ ही उनका जनता से बरसों पुराना राजनीतिक नाता हालांकि खत्म जरूर हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यहाँ से उनके कई पीढ़ियों के सम्बंध है और यहां के लोग उन्हें और उनके परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे कि अब तक संभालते आये है।

उन्होंने अपने पत्र में अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया और कहा कि बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें जनता की सीधी सेवा का अवसर नही मिलेगा मगर यह बात निश्चित है कि उनका मन और प्राण यहां रायबरेली वासियों के पास रहते है। जल्द रायबरेली से लोगो से मिलने का वादा करते हुए सोनिया गांधी ने अपने भावुकता से लबरेज़ पत्र में कहा कि आजादी के बाद हुए चुनाव में यहां के लोगो ने न केवल उनके ससुर फिरोज गांधी और उनकी सास इंदिरा गांधी को गले से लगाया बल्कि उनके लिए भी विषम परिस्थितियों के होने के बावजूद पिछले दो चुनाव में भी बराबर साथ दिया।

गौरतलब है कि साल 2019 के चुनाव में BJP की लहर के बावजूद कांग्रेस रायबरेली से अपनी सीट निकाल ले गयी थी। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से रायबरेली को अपनी ससुराल से मिले एक ऐसे सौभाग्यशाली रिश्ते का दर्जा देते हुए कहा कि उनका परिवार रायबरेली की जनता के बिना पूरा नही होता है। इसी पत्र के साथ सोनिया गांधी ने इस बात के भी संकेत दिए है, कि जल्द ही कांग्रेस का जो भी उम्मीदवार घोषित होगा वह उनके परिवार से ही होगा। कांग्रेस के आंतरिक सूत्रों से भी यही संकेत मिल रहे है कि रायबरेली की कांग्रेस की यह परंपरागत सीट से जल्द ही प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा हो सकती है।(वार्ता)

Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Uttar Pradesh

आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया […]

Read More